जन्मदिन विशेष: रेखा की फिल्म 'खून भरी मांग' का अमिताभ बच्चन के साथ है यह Special Connection, देखें Video
आज रेखा अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भी रेखा को उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है. आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर हम आपको उनकी एक फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं.
आज रेखा अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं. आज भी रेखा को उनकी सुंदरता के लिए जाना जाता है. आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर हम आपको उनकी एक फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं. सन 1988 में रेखा की फिल्म 'खून भरी मांग' रिलीज हुई थी. इस फिल्म का सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ एक स्पेशल कनेक्शन है. जी हां, फिल्म का एक दृश्य है जिसमें अमिताभ बच्चन के घर के पते का जिक्र होता है. यहां पर हम उनके बंगले 'प्रतीक्षा' की बात कर रहे हैं. रेखा खुद एक दृश्य में उनके घर का पता बताती हैं.
दरअसल, फिल्म का एक दृश्य है जिसमें रेखा को टैक्सी में बैठते हुए देखा जा सकता है. उस सीन में रेखा टैक्सी ड्राइवर को एक पता बताती है और उस पते पर चलने को कहती हैं. अगर आप ध्यान से देखेंगे तो रेखा ड्राइवर को '10th रोड, जेवीपीडी स्कीम' पर चलने को कहती है और यही अमिताभ बच्चन के घर 'प्रतीक्षा' का एड्रेस हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि फैन्स रेखा और अमिताभ की फिल्मों को देखना काफी पसंद करते थे. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इस सूची में 'दो अंजाने', 'गंगा की सौगंध', 'सिलसिला',' खून पसीना' और 'मुक्कदर का सिकंदर' जैसी कई फिल्मों का नाम शुमार है. लेकिन लंबे समय से रेखा और अमिताभ बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

