Ravi Kishan to Star Alongside Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म में नजर आएंगे रवि किशन, बोले- 'सौभाग्य की बात है'
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन अब बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाते नजर आएंगे. हाल ही में रवि किशन ने हिंदी फिल्म 'मां बहन' साइन की है जिसमें वह माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.
Ravi Kishan to Star Alongside Madhuri Dixit: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन अब बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाते नजर आएंगे. हाल ही में रवि किशन ने हिंदी फिल्म 'मां बहन' साइन की है जिसमें वह माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मां बहन' का डायरेक्शन सुप्रिया राउत करेंगी और फिल्म की शूटिंग इसी साल मुंबई में शुरू होने वाली है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, रवि किशन और अर्पिता दुर्गा अहम किरदारों में नजर आएंगे. रवि किशन इस फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगे.
अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए रवि किशन ने कहा कि माधुरी दीक्षित के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके करियर का एक बेहद खास पल है.
रवि किशन और माधुरी दीक्षित आए एक साथ:
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं और वह अपने हर प्रोजेक्ट में दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि 'मां बहन' में वह किस तरह का जादू बिखेरते हैं. फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जिसमें पहली बार रवि किशन और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी.