Sushant Singh Rajput Case: रवि किशन ने रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू को बताया फेक, पूछा - इस केस में ड्रग्स का मुखिया कौन?
मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान रिया ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से लेकर सुशांत की फैमिली पर आरोप लगाए हैं. इसी बीच दिग्गज एक्टर बीजेपी सांसद नेता रवि किशन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा सुशांत मामले में उन्हें विभिन्न तरह से ड्रग्स का डोज दिए जाने, जो कि स्लो प्वाइजन है. उसकी भी जांच होनी चाहिए.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में रोज नए नए चौकानेवाले खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत के मृत्यु के 2 महीने बाद चुप्पी तोडी है. मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान रिया ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से लेकर सुशांत की फैमिली पर आरोप लगाए हैं. इसी बीच दिग्गज एक्टर बीजेपी सांसद नेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा सुशांत मामले में उन्हें विभिन्न तरह से ड्रग्स का डोज दिए जाने, जो कि स्लो प्वाइजन है. उसकी भी जांच होनी चाहिए.
रवि किशन ने एएनआई को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बातचीत में बताया, "रिया चक्रवर्ती का यह इंटरव्यू मुझे फेक लगा. मानो यह इंटरव्यू स्क्रिप्टेड था. वहीं रवि किशन ने रिया पर सवाल उठाते हए इस केस को ड्रग्स एंगल से जांच करनी चाहिए यह भी बताया. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के भाई और विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा, रिया चक्रवर्ती CBI, ED और NCB की जांच से बच नहीं सकती
कल के इंटरव्यू में रिया दिमाग से बोल रही थी और मुझे ये स्क्रिप्टेड लगा। CBI जांच कर रही है तो इस पर ज्यादा बोलना ठीक नहीं। मुझे बस ये जानना है कि सुशांत की मृत्यु कैसी हुई, किसने करवाया, कौन-से ड्रग्स दिए जाते थे, क्यों दिए जाते थे, ड्रग्स कार्टेल के मुखिया कौन हैं: रवि किशन, BJP pic.twitter.com/YvwBWIo647
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
रवि ने आगे बातचीत में बताया," मुझे और तमाम सुशांत के फैंस को यह जानना हैं की, आखिर सुशांत की मृत्यु कैसे हुई ?, किसने उसको मारा? क्या सच में सुशांत को जहरीले ड्रग्स दिए जाते थे? उसकी भी जांच होनी चाहिए. हालांकि सीबीआई अपनी जांच तेजी से कर रही हैं तो इस विषय में ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा." रवि ने आगे कहा, "ड्रग्स लेने के बाद आदमी की दिमाg ज्यादा काम नहीं कर पाता और वह काफी समय तक सोया रहता है और नशे की स्थिति में उससे कहीं भी साइन करवाया जा सकता है. सुशांत सिंह राजपूत मामले में इस एंगल पर भी जांच होनी चाहिए." यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई के सामने पेश हुई रिया चक्रवर्ती, DRDO गेस्टहाउस में हो रही है पूछताछ
बता दें कि सुशांत मामले में ड्रग्स के एंगल पर रिया से सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने बताया, "मुझे यह मैंने आज तक ड्रग नहीं लिया और मैं ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हूं. लेकिन मुझसे मिलने से पहले सुशांत मारिजुआना ड्रग्स लेते थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

