बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पिता और फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन (Ravi Tandon) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. अपने पिता के निधन की खबर खुद रवीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी है. एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर करके उन्हें याद किया है और कैप्शन लिखा है- आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी, मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी. लव यू पापा... रवीना ने अपने पिता की याद में उनके साथ चार तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में वो अपने पिता के साथ चल रही हैं, दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो अपने पिता के गोद में नजर आ रही हैं. तीसरी तस्वीर किसी फंक्शन की है, जिसमें रवीना अपने पिता के साथ बैठी हैं और चौथी फोटो में रवीना अपने पिता के साथ कैमरे के लिए पोज कर रही हैं.
देखें पोस्ट-
View this post on Instagram













QuickLY