'कभी तू छलिया लगता है' को रिक्रिएट करेंगी रवीना टंडन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह अपनी हिट सॉन्ग कभी तू छलिया लगता है को फिर से बनाने जा रही हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह अपनी हिट सॉन्ग कभी तू छलिया लगता है को फिर से बनाने जा रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पीपीई सूट से लैस अपने क्रू से वह मेकअप करवाते हुए दिखाई दे रही हैं. वह प्रिंटेड सफेद साड़ी और काले ब्लाउज के साथ तैयार दिख रही हैं, जैसे उन्होंने मूल गाने में पहना है.
कैप्शन के अनुसार सॉन्ग 'कभी तू छलिया लगता है' सलमान खान के साथ उनकी 1991 की पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' में फिल्माया गया है. शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "रिक्रिएट के लिए तैयार हो रही. हैशटैग वर्क मोड. हैशटैग कभी तू छलिया लगता है. गेस करिए किसके साथ." यह भी पढ़े: KGF: Chapter 2: रवीना टंडन के जन्मदिन पर मेकर्स ने रिलीज किया उनका खास लुक
रवीना टंडन वर्कफ्रंट की बात करे तो रवीना टंडन फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में विलेन के किरदार में नजर आएगी. इसके अलावा रवीना वेब सीरीज के जरिए अपना डेब्यू करेगी.