बॉलीवुड

भारतीय सेना का मजाक उड़ा रहे पाकिस्तानी ट्विटर यूजर पर भड़की एक्ट्रेस रवीना टंडन, कहा- तुम चु**या कहलाने के लायक हो

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेबाकी और अपने नो नॉन सेना एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. अन्य सेलिब्रिटीज की तरह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट और बयानों के चलते इन्हें टारगेट भी किया जा चूका है.

भारतीय सेना का मजाक उड़ा रहे पाकिस्तानी ट्विटर यूजर पर भड़की एक्ट्रेस रवीना टंडन, कहा- तुम चु**या कहलाने के लायक हो
रवीना टंडन (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी बेबाकी और अपने नो नॉन सेना एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं. अन्य सेलिब्रिटीज की तरह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट और बयानों के चलते इन्हें टारगेट भी किया जा चूका है. हाल ही में रवीना के एक ट्वीट को लेकर पाकिस्तान के एक यूजर ने उन्हें ट्रोल (Troll) करने की कोशिश की. लेकिन रवीना के सामने उसे मुंह की खानी पड़ी. दरअसल एक पाकिस्तानी (Pakistani) यूजर ने ट्विटर पर भारतीय सेना (Indian Army) का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था जिसके बाद रवीना ने उन्हें जमकर फटकार लगाईं.

उस यूजर ने ट्विटर पर लिखा था, "आप गाना गाते रहिए, फिल्में बनाते रहिये. भारतीय यही सब बेहतर क्र सकते हैं. अच्छे क्रिकेटर बनाते रहें. जंग में बहादुरी आपके बस की बात नहीं है. वैसे चाय कैसी थी? लाजवाब."

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से शादी करना चाहता था ये फैन, प्रोपोज करने पर मिला ये जवाब

इसके जवाब में रवीना ने लिखा, "डियर सर मैं आपको चु**या बुलाना चाहूंगी. लेकिन मैं आपको बता दूं कि जो सैनिक सीमा पर मरता है वो भी किसी का बेटा है किसी का भाई है और किसी का पति है. ये बात भी सच है कि पहले वो सैनिक है लेकिन खून तो उसका भी लाल ही हिया. हम अलग नहीं हैं. हमारा दर्द हो चाहे किसी और का, आप एक बेटा खोएं चाहे मैं."

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब रवीना का किसी ट्रोल (Troll) से पाला पड़ा है. इससे पहले भी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई है लेकिन वो अपनी हाजिर जवाबी से अक्सर नेगेटिव कमेंट्स करने वालों को क्लास लगाती आई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).