बॉलीवुड

Shehnaaz Kaur Gill के 'सड्डा कुत्ता कुत्ता' मीम में शामिल हुईं Raveena Tandon, बनाया वीडियो

अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा 'सड्डा कुत्ता कुत्ता' वायरल मीम में शामिल हो गईं है. इसमें उनके 2 पालतू कुत्ते भी नजर आ रहे हैं. रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी बेटी राशा और अपने दो पालतू कुत्तों के साथ वायरल हुए गाने 'सड्डा कुत्ता कुत्ता' पर पोज देती नजर आ रही हैं

Shehnaaz Kaur Gill के 'सड्डा कुत्ता कुत्ता' मीम में शामिल हुईं Raveena Tandon, बनाया वीडियो
रवीना टंडन (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) और उनकी बेटी राशा 'सड्डा कुत्ता कुत्ता' वायरल मीम में शामिल हो गईं है. इसमें उनके 2 पालतू कुत्ते भी नजर आ रहे हैं. रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी बेटी राशा और अपने दो पालतू कुत्तों के साथ वायरल हुए गाने 'सड्डा कुत्ता कुत्ता' पर पोज देती नजर आ रही हैं. इस गाने को 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बनाया है.

रेड ड्रेस में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिख रहीं रवीना ने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "यसराज मुखाते और शहनाज गिल, मुझे यह बहुत पसंद आया. आप दोनों कमाल हैं. इसे देखने से पहले मैं कभी ढोल बीट पर डांस नहीं करना चाहती थी." यशराज मुखाते (Yashraj Mukhate) नाम के सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेत्री को अपने वायरल गाने पर डांस करते हुए देखकर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "मेरा दिन बन गया." यह भी पढ़े: KGF: Chapter 2: रवीना टंडन के जन्मदिन पर मेकर्स ने रिलीज किया उनका खास लुक

यह पहली बार नहीं है जब मुखाते ने संवाद या एक पंक्ति को एक विचित्र तरीके से पेश किया हो. इससे पहले टेलीविजन शो 'साथ निभाना साथिया' के डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' को भी उन्होंने संगीतमय रैप में बदला था, जो खासा लोकप्रिय हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).