7 साल बाद राकेश बापट और रिद्धि डोगरा के रिश्ते में आई दरार, कहा- हां हम...
अभिनेता राकेश बापट और अभिनेत्री रिद्धी डोगरा के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों 7 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि दोनों के बीच अनबन चल रही हैं
अभिनेता राकेश बापट (Raqesh Bapat)और अभिनेत्री रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों 7 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि दोनों के बीच अनबन चल रही हैं. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अलग रहने लग गए थे. अब दोनों ने इस खबर की पुष्टि की है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रिद्धि ने कहा कि, "हां.. हम दोनों अलग रह रहे हैं. हम दोनों की सहमति से यह फैसला हुआ है. राकेश और मैं एक दूसरे की फैमिलीज का सम्मान करते हैं. हम काफी अच्छे दोस्त हैं मगर अब हम साथ नहीं है. हमारी दोस्ती में कभी भी दरार नहीं आएगी. आप सब के प्रेम के लिए दिल से धन्यवाद."
राकेश ने इस बारे में टीओआई से बात करते हुए कहा कि, "हां..मैंने और रिद्धि ने एक दूसरे से अलग होने का निर्णय ले लिया है. इसका कोई करण नहीं है. बस कभी वाइब्स काम नहीं करती है. हम दोनों अभी भी एक दूसरे से प्रेम करते हैं लेकिन अब प्यार की परिभाषा बदल गई है."
आपको बता दें कि राकेश और रिद्धि ने 'मर्यादा लेकिन कब तक' (Maryada: Lekin Kab Tak) में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी. दोनों पहली बार इसी शो के सेट पर मिले थे. फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. साल 2011 में दोनों की शादी हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

