Ranveer Weds Deepika: अपनी शादी में दीपवीर ने इस तरह किया मेहमानों का स्वागत
दीपिका और रणवीर की शादी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आज इटली में कोंकणी रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी और कल दोनों सिंधी रीति रिवाजों से शादी करेंगे
दीपिका और रणवीर की शादी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आज इटली में कोंकणी रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी और कल दोनों सिंधी रीति रिवाजों से शादी करेंगे. शादी में शामिल होने वाले ज्यादातर मेहमान इटली पहुंच गए है और होस्ट्स ने उनका भव्य स्वागत किया है. बताया जा रहा है कि हर एक मेहमान को हाथ से लिखा कार्ड दिया गया है. मेहमानों को स्वागत का यह अनोखा तरीका काफी पसंद आया है. इसके अलावा दीपिका और रणवीर की रिंग सेरेमनी भी हों चुकी हैं. खबरों की माने तो अंगूठी पहनाने के बाद रणवीर ने घुटनों पर बैठकर दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया.
रणवीर ने दीपिका के लिए एक इमोशनल स्पीच भी दी जिसको सुनकर दीपिका काफी भावुक हो गई. इसके बाद रणवीर ने दीपिका को हग करके उन्हें संभाला.
बता दें कि गायिका हर्षदीप कौर इटली में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह की शादी के समारोह में अपनी रूहानी आवाज के जरिए चार चांद लगाएंगी. शादी के जश्न में प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय गायिका हर्षदीप इटली पहुंच गई हैं. उनके साथ संजोय दास भी शादी के फंक्शन में परफॉर्म करेंगे.
यह भी पढ़ें:- आज होगी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रॉयल वेडिंग, जाने इस ग्रैंड सेरेमनी से जुड़ी खास बातें
शादी के बाद दीपवीर बेंगलुरू में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे. हम रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी हर खबर को आप तक पहुंचाते रहेगे. तब तक लेटेस्टली के साथ बनें रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

