बॉलीवुड

DeepVeer Wedding: बहू दीपिका के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया रणवीर का घर, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. इटली के एक शानदार विला में दीपिका और रणवीर की शादी संपन्न हुई.

DeepVeer Wedding: बहू दीपिका के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया रणवीर का घर, देखें तस्वीरें
रणवीर के घर को पूरी तरह सजाया गया (Photo Credits: Twitter and Instagram)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं. इटली के एक शानदार विला में दीपिका और रणवीर की शादी संपन्न हुई. सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से दोनों की शादी हुई. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं. ये तस्वीरें पूरी तरह इंटरनेट पर छाई हुई है. हर कोई इन तस्वीरों की चर्चा कर रहा हैं. बहू दीपिका के स्वागत के लिए रणवीर का घर पूरी तरह डेकोरेट किया जा चुका है. उनका घर पूरी तरह रोशनी से जगमगा रहा है. रणवीर के इस बंगले का नाम श्री है. सोशल मीडिया पर रणवीर के घर  की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

आप भी एक नजर डालिये रणवीर के घर की इन तस्वीरों पर:-

यह भी पढ़ें:-  DeepVeer Wedding: शादी के बाद रणवीर के पिता ने फिल्मी अंदाज में किया दीपिका का स्वागत, कहा- यह मस्तानी तो भवनानी हो गई

शादी के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं दी हैं. अनुष्का शर्मा ने दोनों को बधाई देते हुए लिखा कि, "आप दोनों को खुशियों की दुनिया मिले और आप लोग एक खूबसूरत सफर तय करें. एक-दूसरे के प्रति प्रेम और रिस्पेक्ट रखें; क्लब में आपका स्वागत है." इसके अलावा अर्जुन रामपाल, करण जौहर और अली अब्बास जफर ने भी दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).