DeepVeer Wedding: शादी के बाद रणवीर के पिता ने फिल्मी अंदाज में किया दीपिका का स्वागत, कहा- यह मस्तानी तो भवनानी हो गई
रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. दोनों ने खुद अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करी हैं. फैन्स को दीपवीर की शादी की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं. दीपिका और रणवीर एक साथ शादी के मंडप में बैठे हुए काफी अच्छे लग रहे हैं. शादी संपन्न होने के बाद रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने दीपिका का फिल्मी अंदाज में स्वागत किया. रणवीर सिंह की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में बताया कि रणवीर के पिता ने शादी के बाद दीपिका को क्या कहा.
जगजीत सिंह ने दीपिका पादुकोण से कहा कि, "यह मस्तानी तो भवनानी हो गई है." बता दें कि रणवीर के पिता की यह बात फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'ये दीवानी मस्तानी हो गई' से मिलती जुलती है. इसके अलावा निताशा ने अपनी स्टोरी में यह भी बताया कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल इटली में बारिश होनी थी मगर दीपिका और रणवीर के लिए सूरज तेज रौशनी के साथ निकला.
बता दें कि 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी की थी. 15 नवंबर को दोनों की शादी सिंधी रीति-रिवाजों से संपन्न हुई. अब दीपिका और रणवीर ऑफिशियली एक दूजे के हो चुकें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2018 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

