बॉलीवुड

जब रणबीर कपूर संग दीपिका पादुकोण ने किया काम, तब इनसिक्योर फील करते थे रणवीर सिंह? जानें सच्चाई

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था. उस वक्त दोनों ने फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' में भी साथ काम किया था

जब रणबीर कपूर संग दीपिका पादुकोण ने किया काम, तब इनसिक्योर फील करते थे रणवीर सिंह? जानें सच्चाई
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Credits: Twitter)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था. उस वक्त दोनों ने फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' में भी साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती थी लेकिन जब दोनों के रिश्ते में दरार आई, तब सभी हैरान रह गए. इसके बाद दीपिका का नाम रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ जुड़ा. दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. तकरीबन 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का निर्णय लिया.

वैसे ब्रेकअप के बाद भी दीपिका ने रणबीर के साथ 'तमाशा' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में काम किया. अक्सर रणवीर सिंह से यह सवाल पूछा जाता है कि जब दीपिका और रणबीर साथ में फिल्म कर रहे थे तब क्या वह इनसिक्योर फील करते थे. इसका जवाब देते हुए अब रणवीर ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि, "मैं इनसिक्योर होने वाला व्यक्ति नहीं हूं. मैं कौन हूं और क्या हूं, बस उस बात को लेकर मैं सुरक्षित महसूस करता हूं. मुझे यह पता है कि दीपिका से कोई भी मेरे जितना प्यार नहीं कर सकता है."

यह भी पढ़ें:-  रणबीर कपूर ने रणवीर और दीपिका की शादी में परोसा खाना? ट्रोलिंग की हद पार करती है ये फोटो

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी बाजीराव मस्तानी, रामलीला और पद्मावत जैसी बॉलीवुड फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. संजय लीला भंसाली ने ही तीनों फिल्मों का निर्देशन किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).