बॉलीवुड

VIDEO : 20 साल पहले ऐश्वर्या राय को 'ऐशू मां' के नाम से बुलाती थी यह अभिनेत्री

इस अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में वह ऐश्वर्या को 'ऐशू मां' के नाम से पुकारते हुए नजर आ रही हैं

VIDEO : 20 साल पहले ऐश्वर्या राय को 'ऐशू मां' के नाम से बुलाती थी यह अभिनेत्री
ऐश्वर्या राय (Photo Credits : Instagram)

कई साल पहले ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. फिर बाद में इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थी. दरअसल, फिल्म 'चलते चलते' में जब रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया था, तब इन दोनों की दोस्ती में दरार की खबरें सामने आई थी. अब रानी का एक पुराना वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में रानी ऐश्वर्या को 'ऐशू मां' के नाम से पुकारते हुए नजर आ रही हैं. यह वीडियो क्लिप फारुख शेख के चैट शो 'जीना इसी का नाम है' में प्ले किया गया था.

वीडियो में रानी को कहते हुए देखा जा सकता है कि, "ऐशू मां, आपको पता है मैं आपसे प्यार करती हूं. मैं माफ़ी मांगती हूं ..मैं शो के लिए नहीं आ पाई क्योंकि मैं बीमार थी. आपको पता है मैं हमेशा बीमार रहती हूं. मैं दिल्ली नहीं आ पाई. मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आपसे प्यार करती हूं और आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं. मैं कहना चाहती हूं कि हम हमेशा दोस्त रहेंगे."

रानी मुखर्जी को इसी साल मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'हिचकी' में देखा गया था. इस फिल्म में रानी के अभिनय की काफी तारीफ भी की गई थी. वहीं ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खान' 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में वह एक पॉप सिंगर का किरदार निभा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).