IPL फिनाले में दो घंटे की होस्टिंग के लिए रणबीर कपूर लेंगे इतने करोड़ रुपये

27 मई को होने वाले आईपीएल फिनाले से पहले रणबीर कपूर दो घंटे के एक 'प्रील्यूड' की मेजबानी करेंगे. जब आपको पता लगेगा कि इस शो को होस्ट करने के लिए रणबीर कितनी रकम ले रहे हैं तो आप हैरान रह जाएंगे

रणबीर कपूर (Photo Credits : Instagram )

अभिनेता रणबीर कपूर आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'संजू' और आलिया भट्ट से बढ़ती नजदीकियों के कारण सुर्खियों में हैं. अब रणबीर के फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर है. 27 मई को होने वाले आईपीएल फिनाले से पहले रणबीर कपूर दो घंटे के एक 'प्रील्यूड'की मेजबानी करेंगे. जब आपको पता लगेगा कि इस शो को होस्ट करने के लिए रणबीर कितनी रकम ले रहे हैं तो आप हैरान रह जाएंगे. डीएनए की एक खबर के मुताबिक रणबीर ने 2 घंटे की होस्टिंग के लिए 1 करोड़ रुपये  की मांग की है.

रणबीर की दमदार एक्टिंग से तो आप सब वाकिफ होंगे पर ऐसा पहली बार होगा जब उनको एक होस्ट के रूप में देखा जाएगा. शो का नाम रखा गया है "क्रिकेट फाइनल्स पार्टी तो बनती है". इस शो के बाद ही आईपीएल सीजन-11 के आखिरी मैच का आगाज होगा.

खबरों की माने तो सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर और जॉन अब्राहम जैसे सितारें भी इस शो का हिस्सा बनेंगे. सलमान और जैकलीन को उनकी फिल्म 'रेस-3' के गाने 'हीरिये' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' का प्रमोशन करते हुए नजर आएंगे. इन बड़े सितारों के अलावा कई क्रिकेटर्स और टी.वी सेलिब्रिटीज भी इस शो में नजर आएंगे.

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के हाथ में 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' जैसे प्रोजेक्ट्स हैं. इसके अलावा 29 जून, 2018 को उनकी फिल्म 'संजू' भी रिलीज होने वाली है. यह फिल्म संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड