बॉलीवुड

'मुन्नाभाई 3' में नहीं नजर आएंगे अरशद वारसी, रणबीर कपूर निभाएंगे सर्किट का किरदार ?

फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार बखूबी से निभाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर को 'मुन्नाभाई 3' में सर्किट का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है

'मुन्नाभाई 3' में नहीं नजर आएंगे अरशद वारसी, रणबीर कपूर निभाएंगे सर्किट का किरदार ?
क्या मुन्ना भाई के सीक्वल में अरशद वारसी को रिप्लेस करेंगे रणबीर कपूर?

फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार बखूबी से निभाया था. रणबीर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी पर 'संजू' ने तो धमाल ही मचा दिया. महज तीन हफ्तों में ही इस फिल्म ने 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया था. इसलिए इस फिल्म को रणबीर के करियर का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है. 'संजू' में रणबीर कपूर और संजय दत्त को एक गाने में साथ देखा गया था. अब खबर है कि एक फिल्म में भी ये दोनों साथ काम कर सकते हैं. जी हां, हम 'मुन्नाभाई 3 ' की बात कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर को इस फिल्म में सर्किट का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है.

फिल्मफेयर के सूत्रों के अनुसार, "रणबीर कपूर ने फिल्म 'संजू' में अपने अभिनय से सबको काफी प्रभावित किया था. मेकर्स को लगता है कि संजय दत्त और रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर बेहतरीन केमिस्ट्री शेयर करेंगे क्योंकि वह असल जिंदगी में भी काफी अच्छे दोस्त हैं."

रणबीर कपूर सर्किट की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

वैसे अभी तक दर्शकों ने सर्किट के रूप में अरशद वारसी को काफी पसंद किया था. उनका टपोरी अंदाज दर्शकों को खूब हंसाता था. इसलिए रणबीर के लिए यह किरदार निभाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. वहीं दर्शकों को भी रणबीर को सर्किट के रूप में देखने का इंतजार रहेगा.

अगर वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो रणबीर इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में वयस्त है. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. अयान मुख़र्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).