फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, सोनम कपूर के लुक का हुआ खुलासा
फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. इस पोस्टर में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं
फिल्म 'संजू' का नया पोस्टर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया. इस पोस्टर में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर भी नजर आ रही हैं. इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए गए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद भी किया था. फिल्म का एक छोटा सा टीज़र भी रिलीज किया गया था जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की तरह दिख रहे थे पर इन सब पोस्टर्स और टीज़र में इस फिल्म के किसी और किरदार के लुक के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ था.
फिल्म 'संजू' के निर्देशक राज कुमार हिरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "संजू की लव लाइफ की एक तस्वीर. 5 दिन में रिलीज होगा फिल्म 'संजू' का ट्रेलर."आपको बता दें कि संजू का ट्रेलर 30 मई को रिलीज होने वाला है.
A still from #Sanju's crazy romantic love life! #SanjuTrailer out in 5 days on May 30th. #RanbirKapoor @VVCFilms @foxstarhindi @sonamakapoor pic.twitter.com/1ZE0Sa1oo7
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 25, 2018
इस पोस्टर में सोनम और रणबीर काफी खुश नजर आ रहे हैं. यह पोस्टर एक रेट्रो फील भी दे रहा है. सोनम और रणबीर 11 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर से एक बार साथ नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने फिल्म 'सावरियां' में एक साथ काम किया था.
आपको बता दें कि फिल्म 'संजू' में सोनम और रणबीर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा और दीया मिर्जा जैसे सितारें भी हैं. 'संजू' के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं. यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2018 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

