रणबीर कपूर पर उनके पालतू कुत्ते ने कर दिया हमला, चेहरे पर गंभीर चोट आने के बाद जाना पड़ा अस्पताल!
रणबीर कपूर के पेट डॉग ने उनपर हमला कर दिया जिसके चलते उन्हें चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणबीर को जो चोट लगी है वो काफी गंभीर है और इसके चलते उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा.
बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को पेट डॉग्स से कितना लगाव है ये बात तो सभी जानते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनके पेट्स के साथ उनकी फोटोज वायरल (Viral) होती देखी गई है और अब उन्हीं से जुड़ी एक खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रणबीर के पेट डॉग ने उनपर हमला कर दिया जिसके चलते उन्हें चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणबीर को जो चोट लगी है वो काफी गंभीर है और इसके चलते उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा. चेहरे पर आई चोट के कारण रणबीर ने फौरन डॉक्टरों से सलाह ली. उनके चेहरे पर काफी घाव आए हैं.
View this post on Instagram
कुछ ही दिनों पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उनके डॉग लियोनेल के साथ मस्ती करते देखा गया था. उनकी फोटो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी. बताते चलें कि रणबीर जल्द ही आलिया और अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

