बॉलीवुड

रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया को मिली पापा ऋषि कपूर के घर एंट्री

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. रणबीर कपूर ने संजय दत्त और ऋषि कपूर के बीच की अनबन को सुलझाने के लिए ऋषि कपूर के घर डिनर पार्टी होस्ट की थी. इस पार्टी के परफेक्ट होस्ट बनकर रणबीर ने न ही सिर्फ संजय दत्त और ऋषि कपूर की दोस्ती करवाई बल्कि आलिया के लिए ऋषि कपूर के दिल में जगह भी बनवाई.

रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया को मिली पापा ऋषि कपूर के घर एंट्री
ऋषि कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर. (photo credit yogen shah & facebook)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्यार के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं.  रणबीर कपूर ने अपने इस रिश्ते को स्वीकारा भी  हैं. वैसे इस कपल को कई दफा एक साथ मूवी डेट और डिनर पर जाते हुए स्पॉट भी किया गया हैं. इतना ही नहीं रणबीर अपनी फैमिली के साथ आलिया को डिनर डेट पर लेकर गए हैं  और रणबीर की बहन रिधिमा ने आलिया को सरप्राइज गिफ्ट भी भेजा था जिसकी तस्वीर आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी . मां और बहन को तो रणबीर ने अपने रिश्ते के लिया राज़ी करवा लिया है. पापा ऋषि  कपूर को मनवाने के लिए रणबीर कपूर ने बीती रात आलिया को डिनर पर इनवाइट किया था . रणबीर कपूर ने संजय दत्त और ऋषि कपूर के बीच की अनबन को सुलझाने के लिए ऋषि कपूर के घर डिनर पार्टी होस्ट की थी . इस पार्टी के परफेक्ट होस्ट बनकर रणबीर ने न ही  सिर्फ संजय दत्त और ऋषि कपूर की दोस्ती करवाई बल्कि आलिया के  लिए ऋषि कपूर के दिल में जगह भी बनवाई.

आलिया मुंबई के बांद्रा के रेस्टोरेंट में अपनी दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी. आलिया अपनी पार्टी छोड़ रणबीर के लिए ऋषि कपूर के घर गयी. ये पहली बार है जब ऋषि जी ने रणबीर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया हो. आलिया और रणबीर एक परफेक्ट होस्ट की तरह संजय दत्त को उनके घर छोड़ने गए . वहां से रणबीर कपूर अपनी कार को छोड़ आलिया की कार से घर निकल गए. जिस तरह से रणबीर आलिया को अपनी फैमिली के साथ मिलवा रहे हैं उससे तो यही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रणवीर और दीपिका की तरह यह कपल भी जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2018 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).