बॉलीवुड

Ranbir Kapoor Birthday: करीना कपूर खान ने भाई रणबीर कपूर और बुआ रीमा जैन को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं. रणबीर के जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर की बचपन की क्यूट फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

Ranbir Kapoor Birthday: करीना कपूर खान ने भाई रणबीर कपूर और बुआ रीमा जैन को दी जन्मदिन की बधाई
करीना कपूर और रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं. रणबीर के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर उनके लाखों करोड़ों फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच रणबीर की बहन बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर की बचपन की क्यूट फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. रणबीर के साथ-साथ उनकी बुआ यानी रीमा जैन (Reema Jain) का भी आज बर्थडे हैं करीना ने अपने बुआ की ब्लैक एंड वाइट में सादगी भरी फोटो शेयर कर प्यार भरे मैसेज के साथ उनके इस सेप्शल दिन को और भी स्पेशल बनाया.

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहली फोटो शेयर की हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि, यह फोटो करीना की बुआ रीमा जैन कि थ्रो बैक फोटो हैं. इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में रीमा बहुत ही खुबसूरत नजर आ रही हैं. लोग इस फोटो पर कमेंट कर करीना की हमशक्ल बता रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो करीना ने अपने बचपन की शेयर की हैं जिसमें करीना और रणबीर बलून के साथ नजर आ रहे हैं. इन प्यारीसी फोटो को शेयर कर करीना ने कैप्शन में लिखा, " दो अच्छे लोगों का जन्मदिन एक ही दिन. हैपी बर्थडे बेस्ट बुआ और बेस्ट भाई." यह भी पढ़े: Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की ख़ास तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

Great minds, great people born on the same day...wah ❤️❤️❤️ Happy Birthday Best Aunt and Best Bro ❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर आयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिम्पल कपाडिया और मौनी रॉय भी नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'शमशेरा' में भी संजय दत्त के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).