Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने लिया मां काली का आशीर्वाद, 'Brahmastra' के सेट से सामने आई ये अद्भुत तस्वीर
रणबीर कपूर और अलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग का काम पूरा करने में व्यस्त हैं. इस फिल्म के लिए बीते काफी समय से शूटिंग की जा रही है और अब आखिरकार इसका काम पूरा होने आया है.
रणबीर कपूर और अलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग का काम पूरा करने में व्यस्त हैं. इस फिल्म के लिए बीते काफी समय से शूटिंग की जा रही है और अब आखिरकार इसका काम पूरा होने आया है. आज आलिया भट्ट ने इस फिल्म के सेट से बेहद स्पेशल फोटोज शेयर की है जिसमें वो रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ मां काली की मूर्ती के आगे पीज करती और उनके दर्शन करती नजर आ रही हैं.
आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से इन ताजा तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "इस सफर पर बने रहना का ये एक आशीर्वाद है और ये मजेदार लड़के हर चीज मुमकिन कर देते हैं. ये महज एक शुरुआत है." सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं.
View this post on Instagram
बता दें कि रणबीर और आलिया की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और अक्किनेनी नागार्जुन भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे. बीते काफी समय से इस फिल्म की रिलीज डेट टाली जा रही है जिसके चलते अब दर्शकों के मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि इसकी रिलीज डेट की घोषणा कब की जाएगी.
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है और ऐसे में इसके मेकर्स जल्द ही इसे लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले कर रहे हैं. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

