बॉलीवुड

गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं रणबीर कपूर, वायरल हुई फोटो

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रिलेशनशिप के बारे में अब हर कोई जानता है. दोनों को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी साथ देखा जाएगा.

गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं रणबीर कपूर, वायरल हुई फोटो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के रिलेशनशिप के बारे में अब हर कोई जानता है. दोनों को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी साथ देखा जाएगा. फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) ने आज अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर और आलिया की एक फोटो शेयर की है. यह तस्वीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से है. फोटो में रणबीर आलिया को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

अयान मुख़र्जी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, " साल 2018 की शुरुआत...इसके अलावा कई और चीजों की भी शुरुआत हुई थी. हम हमारी फिल्म के पहले शेड्यूल की तैयारी कर रहे थे. यह तस्वीर तब की है जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस फिल्म के लिए साथ काम करना शुरू किया था. दोनों एक दूसरे के बारे में जानने लगे थे."

यह भी पढ़ें:-  रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोगो हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें वीडियो

आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में है. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).