बॉलीवुड

ऋषि कपूर की तेरहवीं में जाते समय बेटे रणबीर कपूर ने मीडिया से पूछा ये सवाल, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी थी उनके साथ

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हुआ. ऋषि कपूर ने अपनी अंतिम सांस मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में ली. उनके अचानक जाने से हर कोई सदमें में था. मंगलवार को ऋषि जी की आत्मा की शांती के लिए तेरहवी की रसम की गई. इस पूजा में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था.

ऋषि कपूर की तेरहवीं में जाते समय बेटे रणबीर कपूर ने मीडिया से पूछा ये सवाल, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी थी उनके साथ
रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल,  गुरुवार को निधन हुआ. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी अंतिम सांस मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में ली. उनके निधन सेपूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमें में है. मंगलवार को ऋषि कपूर की आत्मा की शांती के लिए उनकी तेरहवीं की पूजा की गई. इस पूजा में पूरा कपूर परिवार के सदस्य मौजूद थे.

ऋषि कपूर के तेरहवीं पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी शामिल हुई थी. रणबीर जब आलिया के साथ अपनी कार से बाहर निकल रहे थे तो पैपराजी फोटोग्राफर्स को देखकर रणबीर ने उनसे बातचीत की. रणबीर ने उनसे पुछा, " आप ऐसे घूम सकते हो क्या? तो वहीं आलिया उन्हें मास्क पहने की सलाह दे रही थी. यह भी पढ़े: ऋषि कपूर की तेरहवीं की पूजा में पहुंची बेटे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, देखें ये Inside Photos

 

View this post on Instagram

 

#RanbirKapoor with #aliaabhatt at #RishiKapoor tervah yesterday . . . #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

इस पर मीडियाकर्मियों ने जवाब देते हुए कहा,"सर ने भेजा है, जाओ देखो क्या होता है?" इस पर रणबीर कपूर ने उन्हें कहा, " आप अपना ध्यान रखना."

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा ऋषि कपूर की  प्रार्थना सभा में  करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, आधार जैन, श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नंदा, बबिता कपूर, अरमान जैन शामिल हुए थे. लॉकडाउन के कारण ऋषि कपूर के तेरहवी में बॉलीवुड स्टार्स और उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल नहीं हो पाए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).