न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, देखें तस्वीरें
लवबर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाया था. अब उनकी न्यूयॉर्क ट्रिप से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं
लवबर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाया था. अब उनकी न्यूयॉर्क ट्रिप से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं. दोनों न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. रणबीर और आलिया ने न्यूयॉर्क में अपने फैन्स के साथ कुछ तस्वीरें खिचवाई है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रणबीर और आलिया की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं.
जहां रणबीर कपूर को कैजुअल अवतार में देखा जा सकता है, वहीं आलिया ने ब्लू जीन्स और ब्लैक ओवरकोट पहन रखा है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Ranbir & Alia pose for pics with fans in New York City. ❤️ . . #ranbirkapoor #aliabhatt
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ देखा जाएगा. इस फिल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं. अयान मुख़र्जी के निर्देशन बन रही इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी.
वैसे साल 2018 में कई बॉलीवुड हस्तियों की शादी हुई. अब देखना होगा कि क्या रणबीर और आलिया भी अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाते हैं कि नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

