रणबीर ने स्वीकारा आलिया के साथ अपना रिश्ता, कहा-"अभी सब कुछ नया है"
फिल्म 'संजू' के अलावा आलिया भट्ट से अपनी नजदीकियों के कारण भी रणबीर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है
रणबीर कपूर आज कल अपनी आने वाली फिल्म 'संजू' की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. बुधवार को उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया था. दर्शकों को यह ट्रेलर काफी पसंद भी आ रहा है. 'संजू' के अलावा आलिया भट्ट से अपनी नजदीकियों के कारण भी रणबीर लाइमलाइट में हैं. जब सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में रणबीर और आलिया ने एक साथ एंट्री ली थी, तब इन दोनों के अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ा था. हाल ही में रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
जीक्यू इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रणबीर ने यह स्वीकार किया कि 14 फिल्में करने के बावजूद भी उनका करियर ज्यादा सफल नहीं है. इसके बाद रणबीर से पूछा गया कि क्या वह आलिया को डेट कर रहे हैं . इसका जवाब देते हुए रणबीर ने कहा कि, "अभी सब कुछ नया है और मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. अभी इसे वक्त की जरुरत है. एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति तौर के पर आलिया अभी निखर रही हैं. जब मैं उनका काम देखता हूं,उनकी एक्टिंग देखता हूं ,बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं."
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ दिखाई देंगे. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं. अयान मुखर्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग का आधा शेड्यूल पूरा हो चुका है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2018 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

