Rana Daggubati And Miheeka Bajaj's Wedding: शादी के बंधन में बंधे राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज, देखिए इनसाइड Photos and Video
राणा और मिहिका ने अपनी शादी में डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन कपड़े पहने थे. जबकि मेकअप तमन्ना रोज का था.
Rana Daggubati And Miheeka Bajaj's Wedding: बाहुबली एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज (Miheeka Bajaj) संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. लॉकडाउन के बीच राणा और मिहिका की ये शादी काफी चर्चा में रही. हर किसी को इस शादी का बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में अब ये खूबसूरत जोड़ा एक दूजे का हो चुका है. राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज की शादी हैदराबाद के रामानायडू स्टुडियो में हुई. शादी में सिर्फ परिवार के लोग और उनके कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए. खबर के मुताबिक दोनों की शादी तेलुगू और मारवाड़ी परंपरा के अनुसार हुई. ऐसे में अब शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है. जिसमें इस जोड़े की ख़ुशी देखते ही बन रही है.
राणा दग्गुबाती जहां गोल्ड और क्रीम कुर्ता में काफी हैंडसैम लग रहे थे वहीं मिहिका बजाज का पिंक लहंगा भी एक परफेक्ट पिक था इस शादी के लिए. आप भी देखिए इनकी शादी के अन्दर की खास तस्वीरें.
राणा और मिहिका ने अपनी शादी में डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन कपड़े पहने थे. जबकि मेकअप तमन्ना रोज का था. तस्वीरों की देखकर कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की शादी सचमुच किसी शाही शादी से कम नहीं थी.