Ramzan 2020: अमिताभ बच्चन, हुमा कुरैशी समेत इन सेलिब्रिटीज ने दी रमजान की शुभकामनाएं, शेयर की ये फोटोज
रमजान के इस पाक महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है और हर तरफ लोग एक दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजकर एक दूसरे को विश कर रहे हैं.
Ramzan 2020: रमजान के इस पाक महीने की शुरुआत आज से हो चुकी है और हर तरफ लोग एक दूसरे को इसकी बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भेजकर एक दूसरे को विश कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके रमजान को शुभकामनाएं दी हैं.
हुमा कुरैशी ने अपनी अपनी फोटो शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस के इस हालत में अपने-अपने घर पर रहें. हुमा ने लिखा, "वो कह रहे हैं कि शनिवार को पहला रोजा है!! रमजान लगभग आ चूका है!! इस मुश्किल घड़ी में सभी के लिए प्रार्थना करती हूं... एक दूसरे के प्रेम, सेवा और समर्थन को भावना ही वक्त की जरुरत है. भगवान हम सब को आशीर्वाद दें! इस महामारी से आगे होकर लड़ रहे लोगों के लिए मेरी खास दुआएं. कृपया सभी लोग घर पर रहें और सुरक्षित रहें! घर से प्रार्थना!"
अमिताभ बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "रमजान मुबारक...इस शुभ अवसर पर प्रेम और शांति की कामना."
इसी के साथ सोनम कपूर ने भी अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "रमजान करीम मेरे भाइयों और बहनों, रमजान मुबारक."
गौरलतब है कि रमजान महीने की शुरुआत के साथ ही मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है कि वें घर पर ही रहकर प्रार्थना करें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

