Ramzan 2019: अमिताभ बच्चन ने फैन्स को दी रमजान की मुबारकबाद, किया ये स्पेशल ट्वीट
रमजान (Ramadan) का महीना इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है. माना जाता है कि रमजान के महीने में रोजेदारों की सारी दुआएं कबूल होती हैं.
रमजान (Ramzan) का महीना इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है. माना जाता है कि रमजान के महीने में रोजेदारों की सारी दुआएं कबूल होती हैं. पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रविवार शाम रमजान का चांद दिखेगा मगर ऐसा नहीं हुआ. आज रमजान का चांद दिखने की उम्मीद है. मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैन्स को रमजान के महीने की मुबारकबाद दी है.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फैन्स को रमजान के महीने की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने एक खास ट्वीट किया और लिखा कि, "रमजान की मुबारकबाद...प्यार, शांति और समझ." बिग बी ने एक स्पेशल फोटो भी शेयर की है. एक नजर डालिए बिग बी के ट्वीट पर:-
T 3155 - Ramadan greetings .. love peace and understanding 🙏 pic.twitter.com/Lj9HPbu943
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 6, 2019
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. 'बदला' में तापसी पन्नू ने भी अहम रोल निभाया था. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हई थी. बिग बी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे. अयान मुख़र्जी ने फिल्म का निर्देशन किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

