Rakt Bramhand: राज और डीके ने अपनी आगामी सीरीज 'रक्त ब्रह्माण्ड' की शूटिंग की शुरु, नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर (View Poster)
Netflix (Photo Credits: Instagram)

Rakt Bramhand: मशहूर निर्देशक जोड़ी राज और डीके की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ की शूटिंग शुरू हो गई है. नेटफ्लिक्स पर जल्द ही स्ट्रीम होने वाली इस सीरीज का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें एक खूनी मुकुट दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहा है. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हमारे पास एक बड़ी खबर है जो आपके खून में उबाल ला देगी! हम अपनी पहली एक्शन-फ़ैंटेसी सीरीज़ की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं.” पोस्टर में खून से सना एक मुकुट नजर आ रहा है, जो सीरीज के रहस्यमयी और डरावने माहौल की ओर इशारा करता है.इस सीरीज से जुड़ी अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)