बॉलीवुड

Raksha Bandhan 2019: अमिताभ बच्चन ने श्वेता और अभिषेक की फोटोज शेयर कर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

गुरुवार को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसको तोहफा देता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फेस्टिवल को हर धूमधाम से मनाते हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस साल भी खास अंदाज में ये त्योहार मनाया.

Raksha Bandhan 2019: अमिताभ बच्चन ने श्वेता और अभिषेक की फोटोज शेयर कर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्वेता और अभिषेक की फोटो (Photo Credits: Twitter)

गुरुवार को देशभर में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसको तोहफा देता है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फेस्टिवल को हर साल धूमधाम से मनाते हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस साल भी खास अंदाज में ये त्योहार मनाया. उन्होंने श्वेता (Shweta) और अभिषेक  (Abhishek) के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और साथ ही उन्होंने फोटोज को एक स्पेशल कैप्शन भी दिया.

बिग बी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, "रक्षाबंधन...बहन का प्यार...भाई का सुरक्षा करना...हमेशा रहना वाला रिश्ता..रक्षाबंधन ! बहन का स्नेह ; भाई की सुरक्षा ; ये बंधन पवित्र , निरंतर , निश्चल." एक नजर डालिए इस तस्वीर पर:-

यह भी पढ़ें:- अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन को दी दूसरे जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- आज ही के दिन डॉक्टर्स ने किया था चमत्कार

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'बदला' में देखा गया था. फिल्म में तापसी पन्नू और मानव कॉल भी अहम रोल में थे. सुजॉय घोष ने फिल्म का निर्देशन किया था. फिल्म को समीक्षकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और बॉक्स ऑफिस पर भी बदला ने शानदार प्रदर्शन किया था. अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).