रक्षाबंधन विशेष : कभी बने भाई-बहन तो कभी एक दूजे संग किया रोमांस, एक नजर बॉलीवुड की 5 ऐसी जोड़ियों पर
रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी जोड़ियों से रूबरू करवाएंगे जिन्हें कभी तो आपने भाई-बहन के रूप में देखा होगा और कभी एक दूसरे के लवर्स के रूप में भी देखा होगा.
आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर हर बहन अपने भाई को राखी बांधती है और हर भाई उसकी रक्षा करने का वादा करता है. रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी जोड़ियों से रूबरू करवाएंगे जिन्हें कभी तो आपने भाई-बहन के रूप में देखा होगा और कभी एक दूसरे के लवर्स के रूप में भी देखा होगा. बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने फिल्मों में एक दूसरे के भाई बहन का किरदार निभाया है पर उन्हीं सितारों को आप बड़े पर्दे पर एक दूजे संग रोमांस करते हुए भी देख चुके हैं. आइएं एक नजर डालते हैं बॉलीवुड की ऐसी 5 जोड़ियों पर :-
1. जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण
दीपिका ने फिल्म 'रेस-2' में जॉन की बहन का किरदार निभाया था. वहीं फिल्म 'देसी बॉयज' में इन दोनों को एक कपल के रूप में देखा गया था.
2. अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण
फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म में उन्होंने अर्जुन रामपाल की पत्नी का किरदार निभाया था. फिल्म 'हाउसफुल' में अर्जुन दीपिका के भाई के किरदार में नजर आए थे.
3. रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका और रणवीर एक दूसरे के भाई बहन बने थे. वहीं फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका ने बाजीराव (रणवीर सिंह) की पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया था.
4. सलमान खान और नीलम
सन 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'एक लड़का एक लड़की' में इन दोनों को एक दूसरे के लवर्स के रूप में देखा गया था. वहीं फिल्म 'हम साथ साथ है' में सलमान और नीलम ने भाई-बहन का किरदार निभाया था.
5. शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या राय
फिल्म 'मोहब्बतें' में किंग खान ऐश्वर्या के प्रेमी के रूप में नजर आए थे और फिल्म 'जोश' में ये दोनों भाई- बहन बने थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2018 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

