बॉलीवुड

शादीशुदा नहीं हैं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर किया खुलासा

राखी सावंत कहती है कि ‘तुम लोग मुझे चू बनाते है लेकिन मैं तुमसे बड़ी अम्मा हूं. मैं तुम लोगों को और चू बनाउंगी. मुझे डिप्रेशन में डालने की कोशिश मत करना कभी.’

शादीशुदा नहीं हैं राखी सावंत, एक्ट्रेस ने खुद वीडियो शेयर कर किया खुलासा
राखी सावंत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने विवादित बयानों के चलते कई बार सुर्ख़ियों आ चुकी हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल मुंबई के 5 स्टार होटल में चुपके से शादी करके चर्चा में आने वाली राखी सावंत ने कभी अपने NRI बिजनेसमैन पति रितेश की फोटो लोगों के सामने नई लाई. हालांकि वो कई बार सिन्दूर और मंगलसूत्र के साथ जरूर नजर आई और अपने पति के बारे में तमाम तरह की बातें करती दिखाई दी. लेकिन अब राखी सावंत ने दावा किया है कि उनकी कभी शादी हुई नहीं थी बल्कि वो एक वेब सीरीज के शूट कर रही थी. लेकिन जब बात मीडिया में आई तो उन्होंने मीडिया को बेवकूफ बनाया अपनी शादी का ड्रामा किया.

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद राखी ने गुस्से में ये वीडियो बनाया और मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने सवालों से उन्होंने मुझे भी डिप्रेशन में डालने की कोशिश की थी. राखी ने मीडिया को फटकार लगाते हुए कहा कि ‘एक दिन मैंने वेब सीरीज के लिए सिंदूर और डालकर शूटिंग कर रही थी. तभी मीडिया ने पूछा अरे राखी सावंत की शादी हो गई? हां मेरी शादी हो गई. हां मेरा पति है हां मेरा सबकुछ है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

जिसके राखी कहती है कि ‘तुम लोग मुझे चू बनाते है लेकिन मैं तुमसे बड़ी अम्मा हूं. मैं तुम लोगों को और चू बनाउंगी. मुझे डिप्रेशन में डालने की कोशिश मत करना कभी.’ राखी ने साफ कर दिया है कि उनकी कोई शादी नहीं हुई है. वो सिर्फ एक ड्रामा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).