बॉलीवुड

बीच सड़क पर Rakhi Sawant को घूर रहा था शख्स, एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास (Video)

इस वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही है तभी एक शख्स राखी को घूरता दिखाई देता है. उसे देखने के बाद राखी सावंत उसे वहां से हट जाने की सलाह देती हैं.

बीच सड़क पर Rakhi Sawant को घूर रहा था शख्स, एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास (Video)
राखी सावंत (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. उनका बिंदास अवतार सभी को खूब पसंद आता है. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में एंट्री मार के राखी एक बार फिर चर्चा में है. यही कारण है कि पैपराजी राखी सावंत की हर एक झलक के लिए उत्साहित रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें राखी सावंत एक शख्स को फटकार लगाती दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही है तभी एक शख्स राखी को घूरता दिखाई देता है. उसे देखने के बाद राखी सावंत उसे वहां से हट जाने की सलाह देती हैं. राखी कहती है कि अंकल आप जाओ न. मैं इंटरव्यू दे रही हूं. ऐसे क्यों देख रहे हो. जिसके बाद शख्स वहां से चले जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Newsy Corner (@newsycorner)

बिग बॉस के घर में रहते हुए राखी सावंत ने खूब ड्रामा किया था. अपनी मस्ती भरी बातों से जहां वो सभी का दिल जीत लेती थी तो वहीं झगड़े में वो रुबीना और अभिनव के साथ जमकर लडती थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).