बॉलीवुड

कैंसर से जंग लड़ रहीं Rakhi Sawant की बीमार मां की मदद को आगे आए Sohail Khan, Video भेजकर कहा- कुछ भी जरुरत हो तो सीधा मुझे फोन करो

बॉलीवुड और टीवी जगत की चर्चित एक्ट्रेस राखी सावंत की मां कैंसर से जंग लड़ रही हैं. राखी की मां जया भेदा की मदद को कई सारे सेलिब्रिटीज आगे आए हैं. अब सोहेल खान ने एक वीडियो मैसेज के जरिए राखी की मां की मदद करने की बात कही है.

कैंसर से जंग लड़ रहीं Rakhi Sawant की बीमार मां की मदद को आगे आए Sohail Khan, Video भेजकर कहा- कुछ भी जरुरत हो तो सीधा मुझे फोन करो
राखी सावंत, उनकी मां जया भेदा और सोहेल खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड और टीवी जगत की चर्चित एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मां कैंसर (Cancer) से जंग लड़ रही हैं. राखी की मां जया भेदा (Jaya Bheda) की मदद को कई सारे सेलिब्रिटीज आगे आए हैं. अब सोहेल खान (Sohail Khan) ने एक वीडियो मैसेज के जरिए राखी की मां की मदद करने की बात कही है. सोहेल ने राखी को आश्वासन देते हुए कहा कि उन्हें अगर किसी भी चीज की जरुरत हो तो वें उनसे संपर्क करें.

सोहेल खान ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, "राखी मेरी प्यारी, अगर तुम्हें और तुम्हारी मां को किसी भी चीज की जरुरत हो तो सीधा मुझे फोन करो. मैं कभी तुम्हारी मां से नहीं मिला लेकिन मैं तुम्हे जानता हूं. तुम एक बहादुर लड़की हो और मैं सोचता हूं कि आपकी मां में कितनी ताकत होगी. मैं उनके जल्द ही ठीक होने की कामना करता हूं. तुम ऐसी ही रहना और चीजें अपने आप जगह पर पहुंच जाएंगी. तुम मुझे सीधे फोन कर सकती हो. मैं तुमसे जल्द मिलूंगा और जब वो (राखी की मां) स्वस्थ हो जाएं तब मैं उनसे बात भी करूंगा. अपना ख्याल रखो."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

आपको बता दें कि सोहेल से पहले सलमान खान ने भी राखी की मां की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. जया भेदा ने भी सलमान खान और उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा था, "सलमान और सोहेल आपका धन्यवाद. आप देख सकते हैं कि मेरी कीमोथेरेपी चल रही है और मैं अभी अस्पताल में हूं. अभी किमो के दो और सेशन्स होना बाकी है जिसके बाद मेरा ऑपरेशन होगा. आप सब स्वस्थ रहें और भगवान आपको और तरक्की दे. आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो."

बता दें कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) से राखी सावंत ने 14 लाख रूपए की प्राइज मनी लेकर एग्जिट कर लिया था. वहीं रुबीना दिलैक ने इस शो के विजेता का ताज पहना.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).