राजकुमार राव ने फिल्म को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरे लिए पैसे नहीं, फिल्म की कहानी महत्वपूर्ण
अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने कहा कि फिल्म करने के पीछे उनका मकसद पैसे कमाना बिल्कुल भी नहीं रहा है...
मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने कहा कि फिल्म करने के पीछे उनका मकसद पैसे कमाना बिल्कुल भी नहीं रहा है. वह किसी भी प्रोजेक्ट को उसके कंटेंट की वजह से चुनते हैं. भारत में कलर्स इंफिनिटी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'बीएफएफस विद वोग सीजन 3' में राजकुमार अभिनेता ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ आए थे. यहां उन्होंने फिल्म को लेकर अपने फंडे के बारे में खुलकर बात की.
शो की मेजबान नेहा ने जब उनसे पूछा कि एक के बाद एक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद आपमें क्या बदलाव आया है, तो अभिनेता ने जवाब दिया, कुछ नहीं. राजकुमार ने कहा, "मेरे लिए, अब भी फिल्म महत्वपूर्ण है, कहानी महत्वपूर्ण है. बदलाव बस इतना ही हुआ है कि अब मैं बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम करता हूं और अब बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने लगा हूं."
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान और राजकुमार राव ने ‘छईयां-छईयां’ पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता ने आगे कहा, "इसके अलावा मेरे जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिल्म 'ट्रैप्ड' के लिए मुझे पैसे नहीं मिले. मेरे लिए पैसे मायने नहीं रखते. कहानी और उसका कंटेंट मायने रखता है जिनका मैं हिस्सा बनता हूं. मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि 'स्त्री' को बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता मिलेगी, पर उसे मिली. यह अनुभव काफी सुखद होता है, जब आपकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है. "
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

