बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार राव, नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे नजर

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ जल्द ही काम करेंगे और इस पर राजकुमार का कहना है कि उन्हें प्रियंका संग काम करने का बेसब्री से इंतजार है. इसके साथ ही राजकुमार को इस बात की भी उम्मीद है कि फिल्म के लिए शूटिंग करने के दौरान दोनों साथ में एक अच्छा वक्त भी बिताएंगे.

प्रियंका चोपड़ा संग शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं राजकुमार राव, नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में आएंगे नजर
राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के साथ जल्द ही काम करेंगे और इस पर राजकुमार का कहना है कि उन्हें प्रियंका संग काम करने का बेसब्री से इंतजार है. इसके साथ ही राजकुमार को इस बात की भी उम्मीद है कि फिल्म के लिए शूटिंग करने के दौरान दोनों साथ में एक अच्छा वक्त भी बिताएंगे.

मुंबई में बुधवार को अपनी फिल्म 'मेड इन चाइना' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर राजकुमार ने मीडिया के साथ बात की और इस दौरान उनके साथ फिल्म में उनकी सह-कलाकार मौनी रॉय व निर्देशक मिखेल मुसाले एवं निर्माता दिनेश विजान भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : राजकुमार राव की फिल्म मेड इन चाइना का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर लोगों को लोटपोट करने को है तैयार

'द व्हाइट टाइगर' मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरविन्द अडिगा द्वारा इसी नाम से लिखित उपन्यास पर आधारित है. इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए राजकुमार ने कहा, "मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं.

यह एक बहुत ही अच्छी किताब है और इसकी एक खूबसूरत कहानी है. मैं (निर्देशक) रमिन (बहरानी) से मिला हूं. वह एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं. मुझे वाकई में फिल्म में प्रियंका के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है. प्रियंका बेहद प्रतिभाशाली हैं इसलिए मुझे लगता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हम अच्छा समय बिताएंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).