Actor Rahul Roy Health Update: एक्टर राहुल रॉय की हालत स्थिर, अस्पताल से सामने आया ये पहला Video
बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को पिछले हफ्ते ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. एक्टर के स्वस्थ में पहले से काफी सुधर है और वो मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं.
Actor Rahul Roy Health Update: बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय को पिछले हफ्ते ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. एक्टर के स्वस्थ में पहले से काफी सुधर है और वो मुंबई के नानावटी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं. मीडिया में आई ताजा खबर के अनुसार, एक्टर आज स्वयं अपने रूम से सेंट्रल गार्डन की ओर चलकर गए और कसरत भी की.
ई-टाइम्स ने सोशल मीडिया रपर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राहुल मुस्कुराते हुए और थ्म्ब्स अप करते हुए नजर आए. ये बताया गया कि एक्टर अब बात करने लगे हैं और आज उन्होंने अपने दोस्त और प्रोड्यूसर अश्वनी कुमार से फोन पर बात भी की.
View this post on Instagram
अश्वनी कुमार ने राहुल की सेहत को लेकर बात करते हुए कहा, "राहुल ने खाना खाना शुरू कर दिया है. उन्हें हलके डाइट पर रखा गया है. एक छोटी सी गांठ अब भी बची हुई है जो समय के साथ सही हो जाएगी. इसमें थोड़ा समय लगेगा."
उन्होंने बताया कि मीडिया में कई ऐसी रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि राहुल को स्टेंनटिंग की जरुरत पड़ सकती है. लेकिन फिलहाल उसकी जरुरत नहीं है. राहुल अब रिकवर कर रहे हैं और पहले से काफी हद तक बेहतर महसूस कर रहे हैं. राहुल के जीजा रोमीर सेन भी पहले ही मीडिया में स्टेंटटिंग की बात को गलत बता चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

