Rahat Fateh Ali Khan Denies Arrest Rumours: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने गिरफ्तारी की अफवाहों को किया खारिज, कहा ‘सब कुछ ठीक है’ (Watch Video)
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को लेकर एक खबर वायरल हो रही थी कि उन्हें सोमवार (22 जुलाई) को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है.
Rahat Fateh Ali Khan Denies Arrest Rumours: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को लेकर एक खबर वायरल हो रही थी कि उन्हें सोमवार (22 जुलाई) को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, गायक ने इन अफवाहों को ‘झूठा’ और ‘बेबुनियाद’ बताते हुए खारिज कर दिया है. राहत फतेह अली खान ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, “मैं दुबई में अपना गाना रिकॉर्ड करने आया हूं, और यहां सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है, सब कुछ सही है. मैं आपसे यही गुजारिश करूंगा कि घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें, ऐसा कुछ नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं.” Fawad Khan ने Vaani Kapoor के साथ की वापसी, फिल्म में ब्रिटिश शेफ की भूमिका में आएंगे नजर
राहत फतेह अली खान के इस वीडियो के बाद उनके प्रशंसकों को राहत मिली है और वह सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को शेयर कर रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और साफ किया है कि वह दुबई में सुरक्षित और खुश हैं.
राहत फतेह अली खान ने जारी किया वीडियो:
View this post on Instagram
वीडियो में, राहत फतेह अली खान ने दुबई में अपने रिकॉर्डिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की और वहां के माहौल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह दुबई में अपने समय का आनंद ले रहे हैं और उनके खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें. राहत फतेह अली खान के इस वीडियो के बाद, उनके फैंस और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और गायक के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

