बॉलीवुड

राधिका मदान ने कहा- मैं किसी के साथ प्रतिस्पर्धा करने में यकीन नहीं रखती हूं

अभिनेत्री राधिका मदान किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा करने में यकीन रखती हैं. टेलीविजन शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में काम करने और कुछ रिएलिटी शो में अपना हाथ आजमाने के बाद राधिका ने पिछले साल फिल्म 'पटाखा' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसमें उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा.

राधिका मदान ने कहा- मैं किसी के साथ प्रतिस्पर्धा करने में यकीन नहीं रखती हूं
राधिका मदान (Photo Credits: Instagram)

मुंबई : बॉलीवुड में कई सारे नए चेहरे हैं, लेकिन अभिनेत्री राधिका मदान (Radhika Madan) उनमें से नहीं हैं जो किसी और के साथ प्रतिस्पर्धा करने में यकीन रखती हैं. टेलीविजन शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' (Meri Aashiqui Tum Se Hi) में काम करने और कुछ रिएलिटी शो में अपना हाथ आजमाने के बाद राधिका ने पिछले साल फिल्म 'पटाखा' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसमें उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा.

अपने सक्सेस मंत्रा और फ्रेश फैक्टर पर राधिका ने कहा, "मैं जैसी हूं हमेशा वैसा ही होने पर यकीन रखती हूं. मैं किसी और के जैसे होने या किसी के साथ प्रतिस्पर्धा करने में यकीन नहीं रखती हूं."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on

यह भी पढ़ें : लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव 2019: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने डिजाइनर अर्पिता मेहता और अनुश्री रेड्डी के लिए शोस्टॉपर बनकर किया रैंप वॉक

उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा खुद को तव्वजो देने और जो भी आप कर सकते हैं उस पर विश्वास करने में यकीन रखती हूं. मुझे लगता है कि यही मेरा फ्रेश फैक्टर है-मैं सच्ची हूं, मैं ईमानदार हूं और मैं किसी भी चीज या किसी इंसान के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करती हूं."

राधिका और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील टाइम्स फ्रेश फेस के लेटेस्ट एडिशन के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए. अपने फ्रेश फैक्टर के बारे में आदित्य ने बताया, "मैं प्रोफेश्नल कोरियन मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित हूं इसलिए मैं कहूंगा कि मेरे अल्ट्रा चॉकलेटी फेस के साथ पैक ऑफ पंच का असामान्य कॉम्बिनेशन मेरा फ्रेश फैक्टर है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).