बॉलीवुड

कोविड-19 के प्रकोप के बीच लंदन गईं राधिका आप्टे

दुनियाभर में कोरोनावायरस के व्यापक प्रकोप के बीच सीमाओं पर काफी सख्ती बढ़ा दी गई है, ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे अपने पति व म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ लंदन के लिए रवाना हो गईं.

कोविड-19 के प्रकोप के बीच लंदन गईं राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे (Photo credits: Instagram)

मुंबई: दुनियाभर में कोरोनावायरस (Covid-19) के व्यापक प्रकोप के बीच सीमाओं पर काफी सख्ती बढ़ा दी गई है, ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे (Radhika Apte) अपने पति व म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर (Benedict Taylor) के साथ लंदन (London) के लिए रवाना हो गईं.

राधिका ने इंस्टाग्राम पर चारों ओर फैली इस महामारी के बीच भारत से यूके के अपने इस सफर के बारे में विस्तार से बताया. यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने कहा- ‘होम क्वारंटीन्ड’ का मुहर लगा हाथ मेरा नहीं

उन्होंने लिखा, "दोस्तों और सहकर्मियों ने मेरी चिंता करते हुए मुझे जितने भी संदेश भेजे हैं, उन्हें बता दूं कि मैं लंदन सुरक्षित पहुंच गई हूं. इमिग्रेशन में कोई परेशानी नहीं हुई. चूंकि यह खाली था, इसलिए उनसे (इमिग्रेशन कर्मियों) अच्छे से बातचीत हो पाई. हीथ्रो एक्सप्रेस वाकई में खाली थी और पैडिंगटन में भी मुश्किल से ही लोग दिख रहे थे." भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तक 181 हो चुकी है और विश्व स्तर पर इसने करीब दो लाख लोगों को प्रभावित किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).