बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर 'राजी' का अच्छा प्रदर्शन जारी, सोमवार को कमाए 6.30 करोड़

आलिया भट्ट की 'राजी' का दमदार प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा. यह फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है. साथ ही इस फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया है

बॉक्स ऑफिस पर 'राजी' का अच्छा प्रदर्शन जारी, सोमवार को कमाए 6.30 करोड़
फिल्म 'राजी' का पोस्टर (Photo Credits : Instagram )

मुंबई :आलिया भट्ट की 'राजी' का दमदार प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा. यह फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है. साथ ही इस फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया है. इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहले से ही काफी उत्सुक थे पर किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर भी इतनी अच्छी कमाई करेगी. रिलीज के दिन शुक्रवार को इस फिल्म ने 7.5 करोड़ की कमाई की थी. शनिवार को करीबन 50 % की ग्रोथ के साथ इस फिल्म ने 11.3 करोड़ रुपए कमाए. रविवार को 'राजी' ने 14.11 करोड़ की कमाई की और सोमवार को भी इस फिल्म ने 6.30 करोड़ रुपए कमाए.अभी तक यह फिल्म कुल-मिलाकर 39.24 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

'राजी' एक भारतीय लड़की 'सहमत' की कहानी है जो कश्मीर में रहती है और जिसकी शादी पाकिस्तान के एक परिवार में कर दी जाती है ताकि वो भारत के लिए एक जासूस के तौर पर काम कर सकें. उसके बाद फिल्म में दिखाया जाता है कि किस तरह ढेर सारी कठिनाइयों का सामना कर वह भारत की एक एजेंसी तक जरुरी इनफॉर्मेशन पहुंचाती है.

आलिया भट्ट अपनी हर फिल्म के साथ अपने फैन्स को तो सरप्राइज कर ही रही हैं. इसके अलावा अब वह एक हिट फिल्म की गारंटी भी बन गई है. उनके करियर में अगर 'शानदार' को छोड़ दिया जाए तो सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. आपको बता दें कि 'राजी' 11 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल भी अहम भूमिका में है.'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).