बॉलीवुड

Priyanka Nick Wedding: लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा पहले ही अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. अब हर कोई उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब है.

Priyanka Nick Wedding: लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें
प्रियंका ने अपनी शादी में एक लाल लहंगा पहना था (Photo Credits: Instagram and Yogen Shah)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहले ही अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. अब हर कोई उनकी शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब है. अभी तक प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की कोई फोटो तो पोस्ट नहीं की है लेकिन उनकी ग्रैंड वेडिंग की एक तस्वीर लीक हो चुकी हैं. इस तस्वीर में प्रियंका ने दुल्हन का जोड़ा पहन रखा है. लाल रंग के लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी. इस फोटो में उनके साथ तीन और लोग नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

इस तस्वीर में यह भी देखा जा सकता है कि प्रियंका ने हाथ में चूड़ा और कलीरें पहन रखे हैं. खबरों की माने तो उन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना था.

यह भी पढ़ें:-  प्रियंका चोपड़ा ने नहीं छपवाया था शादी का कार्ड, मॉम मधु चोपड़ा ने बताई ये बड़ी वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार 4 दिसंबर को दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  भी इस जश्न का हिस्सा बन सकते हैं. दिल्ली के अलावा मुंबई में भी एक रिसेप्शन रखने की तैयारी की जा रही है. मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारें नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).