बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा को मिली रेप की धमकी, जूनियर NTR के फैंस पर लगाया आरोप

मीरा ने ट्विटर पर मिली धमकियां और गालियों की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की.

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा को मिली रेप की धमकी, जूनियर NTR के फैंस पर लगाया आरोप
जूनियर एनटीआर और मीरा चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घर पर मौजूद है. ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए है. वे आए दिन अपने फैंस से सोशल मीडिया द्वारा जुड़े रहते है. इसी बीच बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) भी ट्विटर के माध्यम से लाइव चैट के दौरान अपने फैंस से रूबरू हो रही थी. इस दौरान एक फैंस ने मीरा से जूनियर एनटीआर के बारे में सवाल पूछा, मीरा ने जवाब में कहा की वो जूनियर एनटीआर (N. T. Rama Rao Jr) को नहीं जानती हैं, वो उनकी फैन नहीं हैं वो महेश बाबू की फैन हैं. मीरा के इस बयान पर जूनियर एनटीआर के फैन भड़क गए और उन्होंने मीरा का रेप करने की धमकी दी. यहां तक की उन्होंने वैश्या और पोर्न स्टार बताया.

मीरा ने ट्विटर पर मिली धमकियां और गालियों की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पुलिस से की. मीरा ने साथ में जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए लिखा,"वैसे मैं नहीं जानती थी की किसी का फैन नहीं होना क्राइम होता हैं. मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं की अगर आप जूनियर एनटीआर के फैन नहीं है तो आप को रेप की धमकी मिलेगी, आपको गालिया दी जाएंगी. यहां तक की आपके माता पिता को भी उनके प्रशंसको के द्वारा टारगेट किया जाएगा." यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, टेस्ट कराने पर आई ये रिपोर्ट

मीरा ने आगे लिखा है," मुझे नहीं पता था की मुझे आपका फैन नहीं होने के वजह से पोर्नस्टार कहा जायेगा. केवल इस बात के लिए की मैं आपकी नहीं बल्कि महेश बाबू की फैंन हूं. आपके फैंस मेरे माता पिता को गंदी बात बोल रहे है. आप ऐसे प्रशंसक होने से खुद को कामयाब समझते है? आशा करती हूं की आप मेरा ट्वीट इग्नोर नहीं करोगे."

मीरा ने इसके साथ ही उनके फैंस के दी द्वारा धमकीयों का स्क्रीनशॉट निकालकर शेयर किया है. ट्वीटर पर दी गई ऐसी धमकियों का उनके फैंस निषेध कर रहे हैं.

बता दें कि मीरा चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं. मीरा ने 2005 में तमिल मूवी अंन्बे अरुयिरे से डेब्यू किया था. तो वहीं बॉलीवुड में गैंग ऑफ़ घोस्ट में अपना पदार्पण किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).