बॉलीवुड

फिल्म 'भारत' को छोड़ने के बाद नाराज सलमान को मनाने के लिए प्रियंका ने उठाया यह कदम

गुरुवार को प्रियंका ने एक ट्वीट किया और इस ट्वीट को देखकर ऐसा लगा कि मानो वह सलमान को मनाने की कोशिश कर रही हैं

फिल्म 'भारत' को छोड़ने के बाद नाराज सलमान को मनाने के लिए प्रियंका ने उठाया यह कदम
सलमान खान ; प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits : Facebook and Instagram)

कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से नाराज हैं और इसका कारण प्रियंका का फिल्म 'भारत' को अंतिम समय पर छोड़ना बताया जा रहा है. हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान के ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे लग रहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा से खफा है. उन्होंने कहा था कि, "अगर यहां पर काम नहीं करे तो क्या हुआ,वहां पर तो हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रही हैं. अगर सलमान खान के साथ काम नहीं करना, वहां के किसी बड़े हीरो के साथ काम कर रही हैं तो हिंदुस्तान का नाम तो रोशन होता है ना."

गुरुवार को प्रियंका ने एक ट्वीट किया और इस ट्वीट को देखकर ऐसा लगा कि मानो वह सलमान को मनाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान के ब्रदर इन लॉ आयुष शर्मा की तारीफ की. प्रियंका ने लिखा कि, "फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत हैं, मेरे दोस्त. लवरात्रि के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि आप एक जबरदस्त डेब्यू करने जा रहे हो. ऑल द बेस्‍ट वारिना हुसैन और लवरात्रि की टीम को मेरा ढेर सारा प्यार." अब यह तो वक्त ही बताएगा कि प्रियंका सलमान को मनाने में सफल होती हैं कि नहीं.

आपको बता दें कि 'भारत' को छोड़ने के बाद प्रियंका के पास अब सिर्फ एक बॉलीवुड फिल्म है. उन्होंने शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू भी कर दी है. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी देखा जाएगा. हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).