बॉलीवुड

Priyanka Chopra ने पति निक जोनस को दिया सरप्राइज, सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में रहने के बावजूद अपने हबी का स्वागत लंदन में बड़े ही धूमधाम से करते हुए निक को सरप्राइज दिया जिसका वीडियो निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

Priyanka Chopra ने पति निक जोनस को दिया सरप्राइज, सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो
निक जोनस (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी उनके फैंस की सबसे पसंदिता जोड़ी में से एक है. वहीँ प्रियंका भी अपने प्यार का इजहार करने से कतराती नहीं हैं. हाल ही में प्रियंका और निक काम के सिलसिले में व्यस्त होने के कारण उन्हें एक दुसरे से अलग रहना पड़ा. जिसके चलते प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में रहने के बावजूद अपने हबी का स्वागत लंदन में बड़े ही धूमधाम से करते हुए निक को सरप्राइज दिया जिसका वीडियो निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं.

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा दिए गए सरप्राइज का वीडियो शेयर किया. निक ने इस प्यारे से वीडियो को शेयर कर प्रियंका को धन्यवाद कहते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी पत्नी ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) सरप्राइज किया. धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा. आप सबसे अच्छे हैं.”इसके बाद निक कहते हैं चलिए देखते हैं क्या है सरप्राइज."  इस वीडियो में आप देख सकते है की, निक एक अंधेर कमरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं वह रोशनी के लिए लाइट ऑन करते हैं और कहते हैं कि तो यह हुआ. वह दिखाते हैं कि कमरे को कैसे गुब्बारों और दूसरी डेकोरेशन की चीजों से सजाया गया था. दो गुब्बारे पर लिखा था 'सैटरडे नाइट लाइव' और 'मुबारक निक'. ये दिखाने के बाद निक स्माइल के साथ कहते हैं, "ये बहुत अच्छा है, धन्यवाद बेब." निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. निक के इस वीडियो पर 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले है. वहीं उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Priyanka Chopra खुद को अब मानने लगी हैं निडर और रचनात्कम, बताई ये वजह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

बता दें की निक जोनस 27 फरवरी को अपना आगामी शो 'सैटरडे नाइट लाइव शो' बतौर गेस्ट के तौर पर ही नहीं बल्कि शो को होस्ट करते नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).