बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया बनने के समय को किया याद

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस मनोरंजन की दुनिया में अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया. इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने के लम्हों को याद करती हुई नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया बनने के समय को किया याद
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) मनोरंजन की दुनिया में अपने बीस साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने अब तक के सफर को याद किया. इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह साल 2000 में मिस इंडिया पेजेंट (Miss india pageant) जीतने के लम्हों को याद करती हुई नजर आईं.

वीडियो के कैप्शन में वह लिखती हैं, "मैं 2000 में मेरे मिस इंडिया पेजेंट के फुटेज देख रही हूं. यही से सारी चीजों की शुरुआत हुई थी. अगर आपने इसे पहले नहीं देखा है, तो आप इसका लुफ्त उठा सकते हैं. हैशटैग20इन2020।" प्रियंका ने इसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा OTT पर हुई रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने किया प्रमोट

पेजेंट को जीतने के वक्त प्रियंका महज 18 साल की थीं। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि उन्हें जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी और उन्होंने वहां से वापस लौटने का रिटर्न टिकट भी बुक करा लिया था। अभिनय की बात करें, तो प्रियंका नेटफ्लिक्स के 'द व्हाइट टाइगर' के साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें राजकुमार राव भी उनके साथ नजर आएंगे।

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).