प्रियंका चोपड़ा का हॉट अवतार हुआ वायरल, जेठानी सोफी टर्नर के साथ पूल पार्टी में जमकर की मस्ती, देखें फोटोज
प्रियंका चोपड़ा ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. वह लगातार अपनी हॉट तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में पति निक जोनस के साथ उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब जेठानी सोफी टर्नर उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. वह लगातार अपनी हॉट तस्वीरें इन्स्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. हाल ही में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अब जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के साथ उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं. प्रियंका और सोफी पूल पार्टी का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. प्रियंका ने ब्राउन रंग की मोनोकिनी पहन रखी है. हमेशा की तरह उनका बोल्ड अवतार इस बार भी आपके होश उड़ा देगा.
प्रियंका चोपड़ा के फैन क्लब्स इन फोटोज को खूब वायरल कर रहे हैं. तस्वीरों में प्रियंका काफी खुश नजर आ रही हैं और साथ ही वह मस्ती के मूड में भी लग रही हैं. सोफी की बात करें तो उन्होंने हाथ में अपने डॉग को पकड़ा हुआ है. एक नजर डालिए इन फोटोज पर:-
यह भी पढ़ें:- प्रियंका चोपड़ा ने साड़ी में किया हॉट डांस, वीडियो देख फैन्स के उड़े होश
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम रोल में है. फिल्म में प्रियंका और फरहान जायरा के मां-बाप का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है. 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर, 2019 को बड़े पर दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

