प्रियंका चोपड़ा ने लॉकडाउन में बताया घर पर जिम करने का तरीका, ये क्यूट Video देखकर खुश हो जाएंगे आप
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया स्टार बनी हुई हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट एक से बढ़कर एक मजेदार पोस्ट्स से भरा हुआ है जिसे काफी सरे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं.
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया स्टार बनी हुई हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट एक से बढ़कर एक मजेदार पोस्ट्स से भरा हुआ है जिसे काफी सरे लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. लॉकडाउन (Lockdown) के चलते ज्यादातर लोग जिम नहीं जा पा रहे हैं और ऐसे में प्रियंका ने अपने फैंस को इसका एक उपाय भी बता दिया है. प्रियंका द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किये गए उनके लेटेस्ट वीडियो में वो घर पर ही कसरत करती नजर आईं लेकिन उनका अंदाज भी अनोखा था.
प्रियंका द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में वो डम्बेल्स उठाने की जगह एक छोटी बच्ची को उठाती हुई नजर आईं. इस वीडियो के जरिए प्रियंका ने बताया कि घर पर अगर आपके के पास जिम इक्विपमेंट्स नहीं हैं तो आप इस तरह से भी कसरत कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: COVID-19 से लड़ाई में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल सिटीजन के साथ हुए एकजुट, सामने आया SRK का ये Video मैसेज
देखें प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो:
प्रियंका ने अपने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "नो जिम नो प्रॉब्लम." गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस की इस स्थिति में वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के डॉक्टरों के साथ मिलकर लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक भी कर रही हैं. इसी के साथ इस बीमारी से जंग लड़ रहे लोगों को भी प्रियंका तरह-तरह की मदद पहुंचा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

