प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा को नए क्लीनिक स्टुडियो के लिए दी बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) को उनके नए इनहैंसमेंट क्लीनिक-स्टूडियो एस्थेटिक के लिए बधाई दी हैं..
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने अपनी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) को उनके नए इनहैंसमेंट क्लीनिक-स्टूडियो एस्थेटिक के लिए बधाई दी हैं. प्रियंका ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर क्लीनिक की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. प्रियंका ने कहा, "अपनी जिंदगी में हम जिन चुनौतियों का सामना करते हैं उनमें सबसे बड़ा है खुद को एक इंसान और एक पेशेवर के रूप में लगातार विकसित करना. इसका मतलब अपने आप को चुनौतियों की ओर धकेलने से है. यह कुछ इस प्रकार से है जैसा कि मैं हर रोज हर एक काम के साथ करती हूं."
प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "सेना में चिकित्सक से लेकर एक फिल्म निर्माता, एक व्यवसायी, पत्नी, बहन, मां और एक दोस्त, अपनी हर एक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ बनने के लक्ष्य में उन्होंने हमेशा खुद को पुनर्निमित किया है."
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोड़े के रूप में मनाया पहला ईस्टर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
36 वर्षीय यह अभिनेत्री कहती हैं कि अपनी मां और उनकी बिजनेस पार्टनर नीति कामोदी के साथ खड़े होने में उन्हें गर्व महसूस होता है. वह आगे कहती हैं, "बधाई हो मां, जो भी आप करती हैं उसमें खुद को उत्कृष्ट बनाने के लिए खुद को चुनौती देने की आपकी खासियत ने हम सभी को आज हम जो कुछ भी है उस मुकाम को हासिल करने के लिए हमेशा से प्रेरित किया है! यह सफर आगे और भी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

