बॉलीवुड

भाई में पिता की छवि देखती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट किया ये इमोशनल मैसेज

उन्होंने ट्वीट किया, "छोटे भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं और मेरा प्यार और दुआ. तुम एक विशेष आदमी बन गए हो. मुझे तुम पर गर्व है और प्यार है.

भाई में पिता की छवि देखती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट किया ये इमोशनल मैसेज
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपने भाई सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें देखकर अभिनेत्री को अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की याद आती है.

उन्होंने ट्वीट किया, "छोटे भाई, जन्मदिन की शुभकामनाएं और मेरा प्यार और दुआ. तुम एक विशेष आदमी बन गए हो. मुझे तुम पर गर्व है और प्यार है. तुम्हें देखकर मुझे पिता की याद आती है. तुम्हारी विनम्रता और कल रात के जश्न के लिए धन्यवाद. वापस आते ही तुमसे मिलूंगी. प्यार दीदी."

काम की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा सलमान खान अभिनीत फिल्म 'भारत' तथा शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में अभिनय करती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).