बॉलीवुड

फिल्म 'सलाम नमस्ते' के सेट पर सैफ अली खान की हत्या करना चाहती थी प्रीति जिंटा ?

ठीक 13 साल पहले आज के दिन सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'सलाम नमस्ते' रिलीज हुई थी. इस अवसर पर प्रीति ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया.

फिल्म 'सलाम नमस्ते' के सेट पर सैफ अली खान की हत्या करना चाहती थी प्रीति जिंटा ?
सैफ अली खान और प्रीति जिंटा (Photo Credits : Still)

ठीक 13 साल पहले आज के दिन सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'सलाम नमस्ते' रिलीज हुई थी. इस अवसर पर प्रीति ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि, " इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने बहुत मजा किया था. मैं और सैफ इतना लड़ते थे कि क्रू कंफ्यूज हो जाता था कि हम अपनी लाइन्स याद कर रहे हैं या फिर सच में एक दूसरे को मारना चाहते हैं. मैं सैफ को मिस करती हूं." इस पोस्ट को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि प्रीति के मन में इस फिल्म से जुड़ी काफी यादें हैं.

आपको बता दें कि सैफ और प्रीति ने 'सलाम नमस्ते' के अलावा भी कई फिल्मों में साथ काम किया है. इन दोनों को 'क्या कहना', 'दिल चाहता है' और 'कल हो न हो' जैसी फिल्मों में साथ देखा जा चुका है. वैसे प्रीति जल्द ही बड़े पर्दे पर वापिसी करने जा रही हैं.उनको सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा जाएगा. हाल ही में प्रीति ने इन्स्टाग्राम पर अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था. यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी.

वहीं सैफ की बात करें तो वह वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आए थे. उनके अभिनय को काफी सराहा गया था. इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'हंटर' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2018 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).